• Tue. Nov 10th, 2026

छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, सतीश शर्मा, कचरे का उठाव करने के बजाय मिट्टी डालकर छिपाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भाजपा जिला मंत्री सतीश शर्मा ने वार्ड संख्या-28 स्थित रोड नंबर-7 के छठ घाट जाने वाले मुख्य रास्ते पर कचरे की डंपिंग को लेकर नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोध और दो दिनों के अल्टीमेटम के बाद सफाई अभियान तो शुरू किया गया,
लेकिन कचरे का उठाव करने के बजाय उसका विस्तार किया जा रहा है। आशंका है कि मिट्टी डालकर गंदगी छिपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से प्रतिवर्ष हजारों छठ व्रती एवं श्रद्धालु नदी घाट पहुंचते हैं।
कचरे की दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने निगम प्रशासन से कचरे का पूर्ण उठाव कर युद्धस्तर पर सफाई कराने की मांग की।
शर्मा ने कहा कि उपायुक्त के संभावित दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ता निगम की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ व्रतियों की आस्था और सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed