• Wed. Nov 11th, 2026

वक़्फ़-ए-नौ बच्चों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 10, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर, 10 नवंबर। आज़ाद नगर, मानगो स्थित अहमदिया मुस्लिम जमात की मस्जिद में मंगलवार को वक़्फ़-ए-नौ बच्चों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला की अध्यक्षता जमात के अध्यक्ष सैयद मज़हरुल हक़ तथा ज़िला अध्यक्ष नेक मोहम्मद ने की। इस अवसर पर बच्चों को वक़्फ़-ए-नौ योजना के महत्व, उद्देश्यों, जिम्मेदारियों और इससे जुड़ी बरकतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नियमित नमाज़ अदा करने, अच्छे आचरण अपनाने, अनुशासन बनाए रखने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा धर्म और मानवता की सेवा के लिए स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा दी गई।

अपने संबोधन में प्रचार प्रमुख शैख़ मन्नान ने वक़्फ़-ए-नौ तहरीक की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अहमदिया मुस्लिम जमात के चौथे ख़लीफ़ा हज़रत मिर्ज़ा ताहिर अहमद (रह०) ने 3 अप्रैल 1987 को लंदन में अपने जुमे के ख़ुत्बे के माध्यम से इस ऐतिहासिक तहरीक का शुभारंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत माता-पिता अपने होने वाले बच्चों को जन्म से पूर्व ही अल्लाह की राह में इस्लाम की सेवा और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तहरीक का मूल उद्देश्य बच्चों को धार्मिक एवं आधुनिक शिक्षा के साथ उच्च नैतिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे ज्ञान, उत्तम चरित्र और सेवाभाव से युक्त होकर जमात एवं समाज के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें तथा मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।कार्यक्रम में जमाल अहमद, सैयद मुईनुल हक़, सैयद जावेद अनवर, सज्जाद, अथर फवाद, शफ़ीक़ अहमद सहित जमात के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यशाला का समापन बच्चों में धार्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा-भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed