• Tue. Nov 10th, 2026

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त

admin's avatar

Byadmin

Nov 10, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला-खरसावाँ, 06 नवंबर, 2026:- समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जनता दरबार में सीएलएफ समिति, पांडरा द्वारा जिले में नवनिर्मित कैंटीन के संचालन हेतु दुकान उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के माध्यम से कैंटीन के संचालन के लिए उपयुक्त दुकान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

 

वहीं, आपदा प्रबंधन प्राधिकार, रांची से प्राप्त पत्र के अनुसार, गोताखोर प्रशिक्षण प्राप्त जिले के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ।

 

इसके अतिरिक्त, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, पूजा एवं छठ घाटों तथा वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की समुचित सफाई, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कचरा उठाव तथा उसके डंपिंग की समस्या के स्थायी समाधान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ।

 

जनता दरबार में जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में आ रही समस्याओं का निराकरण कर पात्र आवेदकों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ता न्यायालय भवन का अविलंब मरम्मत कार्य कराने से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।

 

इसके अलावा भूमि विवाद एवं आपसी बंटवारा, आपूर्ति, स्वास्थ्य, आवास, ग्रामीण विकास एवं समिति विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

 

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

आदित्यपुर। 500 छठ व्रतियों के बीच पार्षद बिजेश सिंह टोंडी ने बांटी पूजन सामग्री, सेवा शिविर में उमड़ी भीड़, एक दशक से लगातार निभा रहे सेवा की परंपरा, गेहूं, गुड़, सूप और नारियल देकर व्रतियों की बढ़ाई खुशियां
छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, सतीश शर्मा, कचरे का उठाव करने के बजाय मिट्टी डालकर छिपाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं
आदित्यपुर। खरकई नदी किनारे कचरा फेंके जाने पर अभय झा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,दो दिनों में कचरा नहीं हटने पर नगर निगम कार्यालय में कचरा डंप करने की दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed