
आदित्यपुर। सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 स्थित असंगी सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर में न्यू टाइगर यूनिटी क्लब युवा कमेटी, असंगी के तत्वावधान में भव्य जलाभिषेक कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
वार्ड पार्षद उत्तर प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने जिलिंगगोड़ा घाट, खड़काई नदी से जल उठाकर मंदिर परिसर तक पदयात्रा की और भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। जलाभिषेक के उपरांत कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण का आयोजन किया गया,
जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद उत्तर प्रधान,परमेश्वर प्रधान पितोंबास प्रधान,पंचु प्रधान रोहित प्रधान,सुशील प्रधान बिनोद प्रधान, संजय,राहूल देव, देवाशीष प्रधान, पीतांबर, वीरा और न्यू टाइगर यूनिटी क्लब युवा कमेटी के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
