• Wed. Nov 18th, 2026

BCKU की बैठक में मुनीडीह में 23 नवंबर के धरना को सफल बनाने की बनी रणनीति

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले पश्चिमी झरिया क्षेत्र की बैठक बुधवार को धोबनी स्थित मुनीडीह कार्यालय में कामरेड पीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई।

 

बैठक में 23 नवंबर को मुनीडीह परियोजना स्थित पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना की तैयारी पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव कामरेड पीएन तिवारी का महुदा ग्रुप ऑफ माइंस में भ्रष्टाचार और सुरक्षा संबंधी मुद्दे उठाने के कारण किए गए स्थानांतरण को अविलंब रद्द करने की मांग की गई। इसके अलावा 15 सीम में लॉन्गवाल मशीन से कोयला कटिंग के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा की गारंटी और 75 प्रतिशत नियोजन, कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पानी-बिजली की व्यवस्था,

वाशरी का गंदा पानी खेतों में बहने से बर्बाद हो रही जमीन के लिए वार्षिक क्षतिपूर्ति देने की मांग उठाई गई वहीं ठेका मजदूरों को एचपीसी वेतनमान के अनुसार मजदूरी, मेडिकल सुविधा, सीएमपीएफ, समय पर वेतन पर्ची और मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, प्रदूषण पर रोक लगाने तथा नीलकोठी तालाब के आसपास भू-धंसान से बर्बाद हुई रैयती जमीन का प्रतिवर्ष मुआवजा देने की मांग की गई।

कोलियरी क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में क्षेत्रीय सचिव पीएन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह, मुनीडीह परियोजना सचिव सह समसीखरा पंचायत के मुखिया चक्रधर महतो, दीपक महतो, कार्तिक महतो, धीरेन महतो, रमेश प्रसाद महतो, अरुण महतो सहित क्षेत्रीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *