• Sun. Jul 5th, 2026

Adityapur : वार्ड नंबर एक तेतुलडंगा में बिजली लाइन निर्माण कार्य पर चोरों की नजर,पोल की एंगल पट्टियां चोरी, पार्षद ने दी चेतावनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 5, 2026
crescent ad
Adityapur । आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-1 स्थित तेतुलडंगा में बिजली लाइन विस्तार कार्य के दौरान चोरी का आतंक काफी बढ़ गया है। गांव तक मेन पावर लाइन पहुंचाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य में बिजली पोल पर लगाई जा रही एंगल पट्टियों को अज्ञात चोर निशाना बना रहे हैं,
जिससे विकास कार्य प्रभावित होने लगा है। वार्ड पार्षद बनमाली दास ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोर बिजली के खंभों पर लगाई गई एंगल पट्टियों को खोलकर चोरी कर लेते हैं और उन्हें आसपास के स्क्रैप कारोबारियों को बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अब तक पांच से छह स्थानों पर हो चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
मामले को गंभीर बताते हुए पार्षद ने चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले स्क्रैप ठेला यहा स्क्रैप टाल और अन्य लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि मामले की सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दे दी गई है और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पार्षद ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन पूरी सख्ती बरतेगा।
वहीं उन्होंने संबंधित ठेकेदारों से बिना किसी भय के निर्माण कार्य जारी रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें हरसंभव सहयोग और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूरी हो सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *