• Mon. Jul 20th, 2026

Adityapur : 31 जुलाई अंतिम तिथि, अक्टूबर में होगा झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 7वां संस्करण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेएनएफएफ) के 7वें संस्करण का आयोजन आगामी अक्टूबर माह में किया जाएगा। ‘अस्मा इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट’ एवं ‘मित्रा प्रोडक्शन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में झारखंड की स्थानीय और भाषाई फिल्मों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
क्षेत्रीय फिल्मों की प्रविष्टि पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। अस्मा इंडिया कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्थापक संजय सत्पथी, राजू मित्रा एवं महोत्सव निदेशक डॉ. शालिनी प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष बॉलीवुड और झॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार शामिल होंगे।
फिल्म निर्माता फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो और डॉक्यूमेंट्री श्रेणियों में अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।आयोजकों ने कहा कि महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा। नागपुरी, संथाली, खोरठा, मुंडारी, छऊ समेत अन्य झारखंडी भाषाओं की फिल्मों को विशेष अवसर दिया जाएगा। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
इच्छुक प्रतिभागी महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक भरत सिंह, संरक्षक सुखदेव महतो,डॉ. जे.एन.दास पूर्वी घोष,अरुण बाकरेवाल, नैंसी सिंह, शिवांगी सिंह,जॉय,कशिश जैन, नवीन प्रधान, राज प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *