• Mon. Jul 20th, 2026

सरायकेला : एफबी में वायरल वीडियो में सुखराम हेंब्रम ने दी सेंदरा करने की खुली धमकी।  

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह स्थित पेट्रोलपंप में बीते दिन एसएम स्टील पावर प्लांट की समर्थनों में कुछ ग्रामीणों के साथ बैठक में किया गया था। ओर सोसल मीडिया वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वीडियो में सुखराम हेंब्रम को एक बैठक के दौरान गर्मजोशी में खुलेआम *सेंदरा* करने की धमकी देते हुए सुना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बैठक जनप्रतिनिधियों एब प्रबंधक की उपस्थिति में हुई थी।

 

वीडियो सामने आने के बाद से गांवों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

 

*क्या है वीडियो में*

वायरल वीडियो में सुखराम हेंब्रम बैठक के दौरान उत्तेजित होकर सेंदरा करने की धमकी दे रहे हैं। सेंदरा आदिवासी समुदाय का एक पारंपरिक शिकार उत्सव है, लेकिन सार्वजनिक मंच से हिंसा की धमकी देने के कारण इस बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

*ग्रामीणों में बढ़ा तनाव*

वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से क्षेत्र के कई गांवों में तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस तरह की धमकी देना शांति व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *