• Fri. Jul 31st, 2026

आदित्यपुर अधिवक्ता संघ और जन कल्याण मोर्चा के द्वारा जिंदल की वादाखिलाफी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन 1 अगस्त को

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 31, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के मामले में जिंदल द्वारा बार-बार की जा रही वादाखिलाफी के विरुद्ध आदित्यपुर अधिवक्ता संघ और जन कल्याण मोर्चा के द्वारा एक अगस्त को शाम 6 बजे से आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_32 स्थित अधिवक्ता चौक के पास जोरदार
विरोध_प्रदर्शन किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 395.12 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना विगत 8 वर्ष से खटाई में पड़ी हुई है. जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा जब 13 जून को पटेल चौक,(आकाशवाणी), आदित्यपुर के समक्ष एक दिवसीय महा धरना दिया गया था,
जिसमें सैकड़ो महिलाएं, पुरुष, अधिवक्ता गण उपस्थित हुए थे. उस वक्त जिला उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जुडको के डीजीएम एवं प्रोजेक्ट मैनेजर और जिंदल के महाप्रबंधक को धरना स्थल पर भेज कर जनता से सीधे संवाद करने का निर्देश दिया था.
तदुपरांत उपरोक्त सभी पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे तथा वादा किया था कि 30 एमएलडी सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को हर हाल में 15 जुलाई तक नियमित रूप से जनता को समर्पित कर दिया जाएगा एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी. परन्तु 15 जुलाई तक सीतारामपुर के 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो सका. जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने भी इस पर नाराजगी भी व्यक्त किया था.
वहीं, समीक्षा के दौरान जिंदल के द्वारा 31 जुलाई तक हर हाल में सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को नियमित रूप से चालू करने एवं सापड़ा स्थित 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को दिसंबर_2026 तक चालू कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का उपायुक्त विश्वास दिलाया.
आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ ओझा और जन कल्याण मोर्चा के सचिव सह नगर निगम के पार्षद सुधीर चौधरी ने कहा कि 31 जुलाई तक भी 30 एमएलडी सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू नहीं हो सका है.
इस प्रकार बार-बार झूठ बोलने एवं जनता एवं प्रशासन के साथ वादाखिलाफी करने के विरुद्ध सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में जिंदल जलपूर्ति शाखा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं जिंदल जलापूर्ति शाखा का पुतला दहन भी किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर जिंदल जलापूर्ति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की अपील भी की.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *