• Fri. Jul 31st, 2026

Adityapur : नई उद्योग नीति-2026 पर इसरो देगा सुझाव, 3 अगस्त तक उद्योग विभाग को भेजेगा प्रस्ताव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 31, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की मासिक कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में अध्यक्ष रूपेश कतरियार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में झारखंड सरकार की प्रस्तावित नई उद्योग नीति (रेगुलेशन-2026) पर विस्तृत चर्चा की गई। उद्यमियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर इसरो ने उद्योग विभाग को भेजे जाने वाले प्रस्ताव का प्रारूप तैयार किया।
बताया गया कि सरकार ने सुझाव देने की अंतिम तिथि 3 अगस्त तक बढ़ा दी है। महासचिव संदीप कुमार चौधरी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बिजली कटौती, जलजमाव और औद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत समस्याओं पर चर्चा की।
जेबीवीएनएल द्वारा भूमिगत केबलिंग कार्य तथा जियाडा द्वारा नाला एवं सड़क निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में उद्योगों में होने वाली दुर्घटनाओं के बाद सामाजिक व राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता जताई गई और उद्यमियों की एकजुटता पर जोर दिया गया। इसरो के वर्तमान 370 सदस्यों को बढ़ाकर दिसंबर तक 600 करने का लक्ष्य तय किया गया।
अंत में संस्थापक सदस्य सरोज कांत झा के पिता स्वर्गीय भैरव कांत झा को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।बैठक में अध्य्क्ष रुपेश कतरियार, महासचिव संदीप मिश्रा, सरक्षक शम्भू जायसवाल, उपाध्यक्ष समीर सिंह, विकास गर्ग, अशोक सतपति, मनोज कुमार, सचिव सौरव चौधरी, विनय सिंह, राजीव शुक्ला, इंद्रजीत सोखी, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, कार्यकारिणी सदस्या नीरज कुमार मिश्रा, तरुण कुमार, अदक, बृजेश सिंह असीम कंडुलना,, गौतम महापात्रा,, शंभू दयाल मोदी, पंकज कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, अवनीत मूतरेजा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र मोदी, ऋतुराज घोष, सौरव दास राजेश बंसल आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *