• Thu. Nov 5th, 2026

हरियाणा में काम करने गया 22 वर्षीय रिशु कुमार लापता, दो मासूम बेटियां कर रहीं पिता का इंतजार

admin's avatar

Byadmin

Nov 5, 2026
crescent ad

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलगरीवा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक रिशु कुमार हरियाणा में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके लापता हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक के घर नहीं लौटने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनकी दो मासूम बेटियां अपने पिता की राह देख रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोलगरीवा गांव निवासी शिवकुमार चौधरी के पुत्र रिशु कुमार बीते 20 सितंबर 2026 को रोजगार की तलाश में हरियाणा गए थे। वहां सोनीपत जिले के थाना सेधपुर क्षेत्र अंतर्गत गड़ी गांव स्थित अमन पेपर मिल में काम कर रहे थे। बताया जाता है कि 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे वह अचानक अपने कमरे से लापता हो गए। इसके बाद से उनका मोबाइल और उनके ठिकाने को लेकर परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन रिशु का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उनके पिता शिवकुमार चौधरी ने 27 अक्टूबर 2026 को कुटुंबा थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र की गुमशुदगी की सूचना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए बेटे की जल्द तलाश करने और उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। रिशु कुमार की पत्नी पिंकी देवी और दो छोटी बेटियां प्रियंका एवं शिल्पी हैं। वहीं, उनकी मां कलावती देवी भी बेटे के लापता होने से गहरे सदमे में हैं। परिवार के सभी सदस्य दिन-रात उनकी वापसी की राह देख रहे हैं। घर में हर किसी की निगाहें दरवाजे पर टिकी हैं। दो मासूम बेटियों को अभी भी उम्मीद है कि उनके पिता जल्द घर लौटेंगे।परिजनों ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रिशु कुमार कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।

संपर्क सूत्र: 9798221671

8809652721 परिजनों ने कुटुंबा थाना पुलिस, जिला प्रशासन और आम लोगों से युवक की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।परिवार की एक ही गुहार है कि रिशु कुमार जहां भी हों, सुरक्षित हों और जल्द से जल्द अपने घर लौट आएं, ताकि उनकी दोनों मासूम बेटियों को फिर से पिता का प्यार मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *