• Sat. Aug 1st, 2026

Adityapur : साईं नगर कल्पनापुरी से दो नाबालिक बच्चे घर से निकला, वापस नहीं लौटे,परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 1, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर के साई नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा कल्पनापुरी निवासी दो नाबालिक बच्चे शनिवार तड़के घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के घर नहीं पहुंचने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और वे लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
लापता बच्चों की पहचान अंश गुप्ता (14 वर्ष) एवं मोहम्मद अरशद (12 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे सुबह भोर में घर से निकले थे। मोहम्मद अरशद घर से निकलते समय काले रंग की टी-शर्ट और काला ट्राउजर पहने हुए था।
परिवार के सदस्य रिश्तेदारों, मित्रों एवं आसपास के लोगों से संपर्क कर बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
वार्ड पार्षद अवधेश सिंह ने भी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या उन्हें सूचित करें।
उन्होंने कहा कि आपकी एक छोटी-सी सूचना परिवार को उनके बच्चों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बच्चों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.8235674475.8709849195

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *