• Wed. Aug 5th, 2026

कुमारडुंगी के पातरहातु गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पातरहातु गांव में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तीन लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पातरहातु गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर कुमारडुंगी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान कुन्डिया सिंकु (53 वर्ष), पिता स्व. बड़ाय सिंकु, निवासी पातरहातु के रूप में हुई।

 

मृतक की पत्नी मनीती कुई के लिखित आवेदन के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या-19/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया गया।

 

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन आरोपियों मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम (38), कुशनु हेम्ब्रम (45) तथा गणेश हेम्ब्रम (29) को 4 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन लकड़ी के डंडे बरामद कर जब्त किए गए।

 

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि हत्या की यह वारदात प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई थी। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू, झींकपानी अंचल निरीक्षक बासुदेव मुण्डा, थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी समेत कुमारडुंगी थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *