
आदित्यपुर। झारखंड में बिजली दरों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी और प्रीपेड मीटर लागू करने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी द्वारा आकाशवाणी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि 2024 के बाद 2026 में बिजली दरों में की गई वृद्धि गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में बिजली कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह ने सरकार पर गरीबों का शोषण करने और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया। धरना के दौरान नेताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर तार और खंभा बदलने के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।
जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कहा कि बड़े बकायेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि छोटे बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। भाजपा नेताओं ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, प्रीपेड मीटर योजना बंद करने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और विभागीय मनमानी खत्म करने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी की ओर से बिजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ललन शुक्ला, गणेश कालिंदी, अभिषेक विशाल, सतीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, भोगेंद्र झा, विशु महतो, रितिका मुखी, सारथी महतो और सुनीता पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
