• Wed. Apr 15th, 2026

एवंन इंडिया रियल टेक्निकल लिमिटेड बिना स्वीकृति निर्माण पर विवाद, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत लाल बिल्डिंग के समीप चल रहे फ्लैट निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि एवंन इंडिया रियल टेक्निकल लिमिटेड द्वारा बिना अधिकृत नक्शा स्वीकृति के ही निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले में आदित्यपुर-1 निवासी पवन प्रसाद ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026 को अपनी जमीन के विकास के लिए कंपनी के प्रोपराइटर आर.के. सिन्हा (रविंद्र कुमार सिन्हा) के साथ समझौता हुआ था। आरोप है कि समझौते की शर्तों की अनदेखी करते हुए बिल्डर ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण शुरू कर दिया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्माण कार्य तय नक्शे से अलग किया जा रहा है, जिससे उनकी जमीन पर अतिक्रमण और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। विरोध करने पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर पीड़ित ने टाइगर जयराम से हस्तक्षेप की मांग की, जिसके बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो ने आदित्यपुर नगर निगम को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इधर, आदित्यपुर नगर निगम ने दोनों पक्षों को 11 अप्रैल 2026 को सुनवाई के लिए बुलाते हुए नोटिस जारी किया था और अनुपस्थिति की स्थिति में एकतरफा निर्णय की बात कही थी। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि वर्ष 2025 में शिकायतकर्ता के नाम से नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया गया था, जिससे दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका उत्पन्न हो गई है। हालांकि पवन प्रसाद ने इस आवेदन से अनभिज्ञता जताई है। नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य रोकने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्थल पर काम जारी रहने की खबरों ने प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। पूरे मामले ने अवैध निर्माण, दस्तावेजी पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस पर क्या ठोस कदम उठाता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *