• Wed. Apr 15th, 2026

अंबेडकर जयंती पर हुंकार: “झरिया को उसका संवैधानिक हक दो” पदयात्रा से गूंजा शहर

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

झरिया : भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर झरिया की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। “झरिया को उसका संवैधानिक हक दो” के बैनर तले आयोजित इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसने स्पष्ट संदेश दिया कि झरिया की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य झरिया को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाना था। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पानी,

बिजली और स्वच्छता जैसे मूलभूत अधिकार झरिया के नागरिकों का संवैधानिक हक हैं। वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि झरिया को समाप्त करने की राजनीति बंद होनी चाहिए। यह शहर यहां के निवासियों की पहचान है।” लगभग सुबह 8:00 बजे पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए लक्ष्मणीया मोड़ , बाटा मोड़ , चार नंबर मैन रोड होते हुए वापस चिल्ड्रेन पार्क पहुंचे। पूरी पदयात्रा के दौरान “आवाज दो हम एक हैं!” “मेरी सांसें, मेरा हक!” “पानी-बिजली-स्वच्छता का अधिकार, लेकर रहेंगे अपना अधिकार!”झरिया को उजाड़ने की राजनीति बंद करो! जैसे गगनभेदी नारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की सफलता में मॉडल स्कूल राजवाड़ी रोड के शिक्षकों और बच्चों का सराहनीय योगदान रहा। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लेकर यह दर्शाया कि झरिया के भविष्य को लेकर नई पीढ़ी भी जागरूक और सजग है। इस आंदोलन को धार देने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी एकजुट हुए।

पदयात्रा का समापन चिल्ड्रेन पार्क में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि जब तक झरिया को उसका उचित अधिकार और सम्मान नहीं मिल जाता, यह संघर्ष चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अकलाख अहमद, शिव बालक पासवान एवं वार्ड नंबर 45 के पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी, अनिल कुमार जैन, पूर्व पार्षद अनुप साव, महेश शर्मा, कुंदन मोदक, भीम निशाद, रवि केशरी, मनीष यादव, मोनू केशरी, राजेश गोस्वामी, अशोक वर्णवाल, बिरजू शर्मा, सूरज साव, ओम जी, मनोज सिंह, गौतम सेन, झुन्नू गुप्ता, सुरेंद्र साव, सतनारायण भोजगड़िया, डॉक्टर दिलीप एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *