• Wed. Apr 15th, 2026

चांडिल: प्रथम वैशाख पर टेंपू एसोसिएशन ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : आज पहला वैशाख के शुभ अवसर पर सोमवार को शिक्षित बेरोजगार टेंपू एसोसिएशन, चांडिल अनुमंडल ने सेवा भावना के तहत चांडिल गोलचक्कर में प्याऊ की शुरुआत की।

इस पुनीत कार्य का शुभारंभ टेंपू संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आकाश महतो ने किया। सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों और आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

टेंपू एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक और जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर टेंपू संघ के मनबोध महतो, अश्विनी महतो, रामकृष्ण प्रमाणिक, यमुना कुम्हार, बिहारी भाई, प्रवीण चौधरी, निर्मल महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *