• Sun. Feb 15th, 2026

लोयाबाद थाना में शांति समिति की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2024

 

लोयाबाद-लोयाबाद थाना परिसर मे बकरीद पर्व को देखते हुए शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसआई सूर्य प्रकाश दुबे ने किया। बैठक मे शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान थाना प्रभारी ने बकरीद मे कितने जगहो मे नमाज किस-किस समय मे अदा होगा । इसकी जानकारी लिया तथा बकरीद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।और उन्होने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करे । और संवेदनशील जगहो पर पुलिस बल की विशेष तैनाती होगी तथा समय-समय पर पुलिस सभी नमाज स्थानो पर गस्ती होती रहेगी। वही बैठक के दौरान पानी बिजली के समस्या को लेकर भी चर्चा की गई। वही जेएसआइ राहुल कुमार सिहं ने कहा कि असामाजिक तत्वो एवं हुडदगीयों पर पुलिस की विशेष नजर रखी जायेगी।और विशेषकर सोशल मीडिया पर तीखी नजर रहेगा। ऐसे मे कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी सूचना तुरंत थाना का फोन नंबर 9431706397 सूचना तुरंत दें।मौके पर विजेन्द्र पासवान,सुनील पांडे,सिपाही चौहान,जय प्रकाश पांडे,सोहन महतो,रबि चौबे अनवर हुसैन उर्फ मुखिया,शंकर केसरी,मन्नू सिहं,रंजीत निषाद, राजेन्द्र प्रसाद,अवधेश सिंह,प्रदीप गुप्ता,रामाशंकर महतो,शंकर तूरी गोलू खान आदि शांति समिति के गणमान्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *