
दारू (हजारीबाग)। दारू थाना परिसर में रविवार को लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवा देने वाले चौकीदार मोहम्मद करीम मियां को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। करीब 38 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए मोहम्मद करीम मियां के सम्मान में थाना परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
मोहम्मद करीम मियां ने वर्ष 1988 से 2026 तक पुलिस विभाग में अपनी सेवा दी। उन्होंने प्रारंभिक दौर में मुफस्सिल थाना में सेवा दी, जबकि वर्ष 2013 से लगातार दारू थाना में चौकीदार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया।

विदाई समारोह में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह एवं दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी, आरक्षी एवं चौकीदार उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने मोहम्मद करीम मियां के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों तक पुलिस विभाग के साथ ईमानदारी और जिम्मेदारी से सेवा देना अपने आप में सराहनीय उपलब्धि है। उनके अनुभव और सेवाभाव को थाना परिवार हमेशा याद रखेगा।

सम्मान के अवसर पर मोहम्मद करीम मियां को कुरान मजीद, जानीमाज, टोपी, तस्बीह, छाता, शॉल एवं बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वे भावुक हो उठे। उनके परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर भावुक नजर आए।
मोहम्मद करीम मियां की पत्नी रेबुन खातून, तीन पुत्र एवं एक पुत्री सहित परिवार के सदस्य समारोह में मौजूद रहे। उनके बड़े पुत्र के बेटे मुबारक हुसैन समेत परिवार के सदस्यों ने भी अपने प्रियजन के लंबे सेवाकाल और विदाई के इस भावुक पल को याद किया। परिवार की आंखों में खुशी और भावुकता दोनों साफ दिखाई दे रही थी।
समारोह में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के साथ पु.आ.नि. अजय कुमार भगत, पु.आ.नि. रंजीत भगत, पु.आ.नि. श्री प्रसाद, सा.आ.नि. रामप्रेश राय, सा.आ.नि. पिंटू कुमार सिंह, चालक सकील अंसारी, आरक्षी रविन्द्र नारायण देव, आरक्षी सैयद सकलैन हैदर, आरक्षी पवन कुमार एवं आरक्षी बालेश्वर यादव, मोहम्मद अल्ताफ तथा चौकीदार उमेश कुमार, निकेतन कुमार, डॉली कुमारी, कामेश्वर महतो, उमेश यादव, मुकलेश कुमार एवं रियाज अंसारी समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विदाई के दौरान सभी ने मोहम्मद करीम मियां के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की तथा उनके द्वारा दी गई वर्षों की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।या गया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
