
आदित्यपुर (का.प्र.)। आदित्यपुर असंगी गांव के चाचा उमाशंकर की बेटी प्राची प्रधान ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला स्टेट चैंपियनशिप टी-20 (सत्र 2026-27) के लिए झारखंड महिला क्रिकेट टीम में उनका चयन किया गया है।
प्राची की इस उपलब्धि से असंगी गांव, आदित्यपुर तथा पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में खुशी का माहौल है। प्राची का चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बीसीसीआई के प्रतिष्ठित मंच पर खेलने का अवसर उनके क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। खेल प्रेमियों का मानना है कि यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
प्राची के चयन पर असंगी निवासी सोमदेव प्रधान उर्फ विक्की प्रधान ने खुशी जताते हुए कहा कि प्राची गांव और पूरे झारखंड का भविष्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्राची अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।
साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्राची टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर आगे चलकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में भी स्थान प्राप्त करें। प्राची की इस सफलता पर स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

