• Sun. Feb 15th, 2026

कल शाम धनबाद में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत,चार घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2024

 

*धनबाद :* धनबाद में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिला. लेकिन बारिVश के साथ हुए वज्रपात से बुधवार को दो लोगो की मौत हो गई.घटना गोंदूडीह ओपी क्षेत्र का है. जहाँ कुसुंडा तालाब के समीप रहनेवाले सुमित भुइयां उम्र 22 साल व भोला नाथ बसेरिया निवासी ललन यादव उम्र 40 साल की मौत ब्रजपात के चपेट में आकर घायल होने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई.जबकि घटना में बसेरिया की दो महिला रिंकू देवी,भालो देवी के अलावे मिथलेश यादव व हरे राम यादव घायल हो गए.

घटना बुधवार की शाम लगभग 5 से 6 बजे की बताई जा रही है.बताया जाता है की बसेरिया के सभी लोग आंधी पानी के समय जानवर को ढूंढने अपने घर से निकले थे,जबकि कुसुंडा निवासी सुमित भुइयां कतरास से आउटसोर्सिंग से काम कर अपने घर लौट रहा था. उसी क्रम में कुसुंडा तालाब में हांथ पैर धोने पहुंचा था.

तो यह घटना घट गई .कुसुंडा भुइया बस्ती निवासी सुमित व बसेरिया चार नंबर बस्ती निवासी ललन यादव को परिजनों ने स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए धनबाद एसएनएमसीएच अस्पताल ले गए.जहा डाक्टरों ने ललन यादव व सुमित भुइयां को मृत घोषित कर दिया. मृतक ललन यादव के पुत्र हरे राम यादव (14) एसएनएमसीएच में इलाज करा रहा है,जबकि अन्य घायल बसेरिया में ही स्थानीय कंपाउंडर से प्राथमिक उपचार करा कर अपने घर लौट गए है.

घटना के बारे में ललन यादव के पुत्र हरे राम यादव ने बताया की मोटरसाइकिल लेकर पिताजी के साथ जानवर ढूंढने के लिए निकले थे.इसी क्रम में बसेरिया पांच नंबर स्थित जसमातो स्थान के समीप अचानक ठनका पिताजी (ललन यादव) के ऊपर गिर गया.जिससे उनके दाहिने साइड के कंधे से लेकर पीठ का कुछ हिसा काला पड़ गया व टी शर्ट जल गया.ठनका का छींटा मेरे ऊपर भी पड़ा.जिसके बाद हम दोनो मोटरसाइकिल लेकर गिर पड़े.पिताजी बेहोश हो गए.जबकि मेरा दोनो पैर सुन्न पड़ गया.ठनका के चपेट में आने से मेरे दाहिने पैर में घुटने के नीचे काला पड़ गया व पैंट का कुछ भाग जल गया है.

फिलहाल ललन यादव मृतक का शव एस एन एम सी एच अस्पताल में रखा गया है.स्थानीय लोगो ने गोंदूडीह ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है.गुरुवार को कागजी कार्रवाई करने के बाद शवो का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.दोनो मृतको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.ललन यादव दूध का कारोबार करते थे.इस संबंध में गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा ने पूछे जाने पर कहा की घटना की जानकारी मिली है.आगे विधिसम्मत करवाई किया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *