• Sun. Feb 15th, 2026

रक्त की अत्यंत कमी की मार झेल रही महिला मरीज को संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2024

 

धनबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ईलाजरत 51 वर्षीय महिला पूनम भाटिया के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा केवल 4 ग्राम हो गई थी डॉक्टर ने घर वालों को तत्काल चार से पाँच यूनिट ए पॉजिटिव रक्त व्यवस्था करने की बात कही जिसके बाद घर के एक सदस्य ने तत्काल रक्तदान किया परंतु रक्त की मात्रा शरीर में बहुत कम होने के कारण और रक्त की आवश्यकता थी, कुछ देर के बाद मरीज के परिजन ने इसकी सूचना सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को दिया l
सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर के प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए तत्काल रक्त प्रदान करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार कर मरीज के लिए ब्लड सेंटर द्वारा रक्त प्रदान कर दी गई और इसके बदले में रक्तवीर प्रसनजीत मंडल ने अपना ओ पॉजिटिव रक्त दान किया जिसे किसी जरूरतमंद मरीज को उपलब्ध कराया जा सके l
संस्था के द्वारा मरीज के परिजन को आगे भी रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने का पूर्ण आश्वासन दिया गया हैं l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *