• Wed. Apr 1st, 2026

कनकनी में हिलटॉप आउट सोर्सिंग के पोकलेन मशीन ने गिराए घर,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2024

 

 

लोयाबाद । कनकनी हनुमान मंदिर निवासी लालु राम के घर का चार दिवारी हिलटॉप हाईराईजर आऊटसोसिंग कंपनी के मशीन द्वारा गिराये जाने से ग्रामीणो में भारी आक्रोश भडका लोगों ने जमकर किया बिरोध पर्दशन ।

crescent ad

इस घटना को लेकर गृह स्वामी लालू राम ने आरोप लगाते हुए कहा कनकनी परियोजना में संचालित हिलटॉप आऊटसोसिंग कंपनी के पीसीसी मशीन द्वारा शनिवार की सुबह मे मिट्टी ट्रेंच कटिंग करने के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दराबियान कंपनी चालक जान बूझ कर लालू राम के घर के चार दिवारी को पोकलेन मशीन से टकराने से पूरा चार दिवारी गिर गया। घर के चार दिवारी गिरने से पहले अपने परिवार के साथ घर के अन्दर थे। इस घटना से लालू राम सहित परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। वही कंपनी के सटे सतपाल सिहं का घर के दो इंच पानी का पंप पर भी पॉकलेन को चढ़ने से फट गया। जिसके कारण श्री सिंह का घर मे पानी चलना बंद हो गया है ।इस भीषण गर्मी मे उक्त परिवार को पानी दूरदराज से लाना पड़ रहा है। वही घटना की सूचना पाकर आऊटसोसिंग कंपनी प्रबंधक अंजय सिहं तथा कोलियरी प्रबंधन घटनास्थल पर पहुंचते और गृह स्वामी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरूद्ध जताया । हलांकी स्थानीय ग्रामीण एवं गृह स्वामी पुर्नवास की माँग करते रहे परन्तु प्रबंधन ने उनकी एक नही सुनी । मौके पर दर्जनो स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *