• Sun. Feb 15th, 2026

बोकारो में यहां सिर्फ 50 रुपए में उठाएं घुड़सवारी का लुत्फ, बच्चों की लग रही भीड़

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 31, 2024

 

*बोकारो :* घुड़सवारी प्राचीन कुशल कला है, जिसे पुराने समय में वीर योद्धा युद्ध और यात्रा के साधन के रूप में किया करते थे ,ऐसे में अगर आप भी घुड़सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो बोकारो के सेक्टर 4 मजदूर मैदान में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में खूबसूरत काले और सफेद घोड़े पर घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं.
घोड़े के मालिक मंजूर आलम ने बताया कि वह बालीडीह के रहने वाले हैं. उनका प्रमुख काम बारात और शादी विवाह के मौकों पर घोड़ा और रथ प्रदान करना है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगन नहीं होने कारण मेले में ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से घुड़सवारी करवा रहे हैं, ताकि बच्चे और वयस्क घुड़सवारी का अनुभव प्राप्त कर सकें.
घुड़सवारी के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है, जिसमें ग्राहकों को उनकी पसंद अनुसार, सफेद या काले रंग के घोड़े पर बैठाकर 10 मिनट तक सेर कराई जाती है. फिलहाल मेले में शाम 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक घुड़सवारी की जा रही है.
रोजाना 50 से 60 ग्राहक घुड़सवारी करने के लिए आते हैं. ज्यादातर बच्चे इसका लुत्फ उठा रहे हैं. मेले में घुड़सवारी करने आई 5 साल की छोटी ग्राहक पीहू ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में मेला घूमने आई हैं और उन्हें घोड़े पर बैठकर बहुत ही अच्छा लगा‌
वहीं घोड़े के मालिक मंजूर ने बताया कि मेले में घुड़सवारी का संचालन 30 जून तक होगा, जहां हर कोई घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *