• Sun. Feb 15th, 2026

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आग लगने से 3 लोगों की मौत 10 घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2024

 

 

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक और जगह भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के विवेक विहार के बाद कृष्णा नगर में भी एक घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं।

 

बता दें कि यह आग चार मंजिला बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 11 बाइकों में लगी जिसकी लपटें पहली मंजिल तक फैल गई थी। ये घटना देर रात कृष्णा नगर में बैंक ऑफ इंडिया के पास एक नंबर गली में छाछी बिल्डिंग में हुई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों का ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू किया गया।

 

बता दें कि इससे पहले शनिवार देर रात दिल्ली के चाइल्ड केयर यूनिट में भीषण आग लगी थी, जिसमें 12 बच्चों का रेस्क्यू कर लिया गया था, उनमें से सात बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *