

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के 5 नंबर राजपूत बस्ती में सोमवार को अचानक जोरदार आवाज के साथ गोफ बनने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

वहीं लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी ऐसी गोफ बनने जी घटना हो चुकी है। किंतु आज की इस घटना के बाद केंदुआ राजपूत बस्ती,मस्जिद मुहल्ला के साथ साथ अन्य आस पास बसे लोगों ने भी किसी अनहोनी घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल प्रबंधन की टीम गोफस्थल पर पहुंच जायजा लिया एवं जल्द ही गोफ की भराई समतली करण करने की बात कही।
इस संदर्भ में बीसीसी प्रबंधन एवं गोपाली चक के परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है आगे जनता के सुरक्षा पर बीसीसीएल कार्य कर रही है एवं केंदुआडीह पांच नंबर में रहने वाले आम जनता को सुरक्षित स्थान में भेजने का कार्य जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
