
कल (18 जुलाई) को दिल्ली पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे देश के जाने-माने विज्ञानी और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को जंतर मंतर के धरना स्थल से जबरन उठा लिया। वे पेपर लीक के खिलाफ और इसके लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आहूत धरना के समर्थन में यहां बैठे थे और यह उनकी भूख हड़ताल का अठारहवां दिन था। किसी शांतिपूर्ण आंदोलन पर यह पुलिसिया हमला अत्यंत निंदनीय है।
यह हमला उस समय हुआ है, जब आंदोलनकारी अपने आंदोलन को गति देने के इरादे से 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद भवन तक शांतिपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकालने के कार्यक्रम की घोषणा कर चुके थे। अपने मजबूत इरादे को व्यक्त करते हुए सोनम वांगचुक देश की जनता (खासकर पेपर लीक से प्रभावित नौजवानों) से अपील कर चुके थे कि वे उनके स्वास्थ्य की चिंता किए बिना संसद मार्च को सफल बनाने का प्रयास करें। पुलिस का यह हमला मोदी सरकार की ओर से इस कार्यक्रम को विफल करने का सुनियोजित प्रयास है। सरकार ज्यादा भयभीत इसलिए भी है कि सभी विपक्षी दल इस आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं और उसका जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है।

वैसे तो देश और राज्यों के स्तर पर पेपर लीक भाजपा राज की शिक्षा नीति पर कलंक का बड़ा धब्बा बन गया है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब और साधनविहीन छात्रों पर पड़ रहा है। अमीर परिवारों के साधनसम्पन्न छात्र या तो विदेश की ओर रुख कर रहे हैं या इस इस भ्रष्ट नीति से फायदा उठाने की कोशिश। इससे साफ है कि आंदोलन में मुख्यतः देश के मध्यमवर्गीय लोगों के हित छुपे हैं और मोदी सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है।

इस आंदोलन पर जनमत को प्रभावित करने वाले लोगों के बीच कई बिंदुओं पर मतभेद हैं। इसके बावजूद शिक्षा और परीक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार और इसके खलनायक के रूप में स्थापित हो चुके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को व्यापक समर्थन मिल रहा है। साथ ही, इस आंदोलन पर पुलिस दमन की निंदा भी हो रही है।
साझा नगारिक मंच, जमशेदपुर इस आंदोलन की मांगों का समर्थन करते हुए पुलिस दमन की घोर निंदा करता है और छात्रों नौजवानों से अपील करता है कि 20 जुलाई के संसद मार्च को सफल बनाएं।
रामकवीन्द्र सुखेंद्र झा अशोक शुभदर्शी काशीनाथ प्रजापति देबाशीष मुखर्जी मंथन सुजय राय सियाशरण शर्मा
साझा नागरिक मंच, जमशेदपुर
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
