
Saraikela – सोमवार को संजय सरायकेला स्थित आदिवासी स्कूल में कार्यरत कर्मचारी डब्लू अहमद (40), निवासी राजबांध,
सरायकेला का असामयिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनके घर पर अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए चाईबासा होते हुए क्योंझर ले गए थे, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
डब्लू अहमद मिलनसार और व्यवहार कुशल कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन की खबर से विद्यालय परिवार सहित आसपास के लोगों में शोक की लहर है।
विद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
