• Sun. Feb 15th, 2026

मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला:अरविन्द केज़रीवाल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 25, 2024

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को मतदान करने पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना था कि वह तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता, बच्चों और पिता के साथ शनिवार दोपहर मतदान करने पहुंचे। हालांकि, स्वास्थ्य खराब होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मां मतदान केंद्र नहीं आ सकीं। मतदान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ वोट डाला।

 

मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं आ पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो भी भारी संख्या में आकर तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट जरूर डालें।’ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करने आएं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा के इन चुनावों में इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *