• Sun. Feb 15th, 2026

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिहार में मनरेगा मजदूरों की अनदेखी की है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 25, 2024

 

 

उन्होने पुछा पटना में स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे का पैसा कहां गया

 

कांग्रेस ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभाओं की पृष्ठभूमि में शनिवार को राज्य से जुड़े कुछ विषयों को लेकर उनसे सवाल किए और कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि पटना में स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे परियोजनाओं का पैसा कहां गया।

 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार ने बिहार में मनरेगा मजदूरों की अनदेखी की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘पटना के स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे के फंड कहां गायब हो गए? क्या बिहटा हवाई अड्डा कभी बनेगा? भाजपा और जद(यू) की सरकार एक और पेपर लीक को रोकने में क्यों विफल रही?

 

पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों नहीं दिया गया?’ उन्होंने कहा, ‘पटना को 2019 और 2020 में बड़े पैमाने पर जलभराव और बाढ़ का सामना करना पड़ा था। तब की आपदाओं से यह साबित हुआ था कि पानी निकासी की प्रणालियों में व्यापक रूप से निवेश करने की आवश्यकता है।

 

लेकिन स्मार्ट सिटी परियोजना और नमामि गंगे परियोजना के तहत मिली धनराशि का अभी भी काफ़ी कम इस्तेमाल किया गया है।’


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *