
केंदुआ। ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन केंदुआ नंबर 4 के अन्तर्गत संचालित अल इकरा कंपेटीटीव सेंटर के वर्ष गांठ के मौके पर प्रतियोगिता परीक्षा के टॉप 15 छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनाब हाजी गुलाम ख्वाजा फाउंडेशन अध्यक्ष थे।हाजी गुलाम ख्वाजा ने अतिथि , फाउंडेशन के सदस्य और टॉप 15 में पास हुए प्रतिभागियों को मैडल, प्रमाण पत्र,सामान्य विज्ञानं की किताब,व् मोमेंटो देकर सम्मानित किए ।

वार्षिक समारोह के मौके पर सभी बच्चो ने वार्षिक त्योहार के जैसे आनंद लिए। हाजी गुलाम ख्वाजा ने जरूरतमंद बच्चों के लिए बहुत ही कम शुल्क में इस अल इकरा कंपेटेटीव सेंटर को शुरू किए ताकि सभी कोटि और धर्म के लोग इसका लाभ ले सकें।

बहुत से बच्चे ज्यादा शुल्क के वजह से प्रतियोगिता की तैयारी से वंचित हो जाते हैं इसलिए बच्चे यहां तैयारी कर अच्छे से अच्छा नौकरी हासिल कर गांव और देश का नाम रौशन कर सकें।
इस प्रतियोगिता में 123 विद्यार्थीयों ने भाग लिया।उत्तम व्यवस्था देखकर बच्चे जो पुटकी , सिमलबहाल , केंदुआ, भद्रीचक, धनबाद, लोयाबाद, से आए लोगों ने खूब प्रशंशा किए। गुलाम ख्वाजा साहब ने कहा कि अल इकरा में सभी अनुभवी शिक्षकों के द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाती है जिनका नाम निम्न प्रकार है मास्टर रंजीत,मास्टर रिंकू ऊर्फ अहमद रजा, मास्टर जमील ,मास्टर जसीम,मास्टर जाहिद, मास्टर असलम रजा ।
और आज के इस शुभ अवसर पर एकेडमिक क्लास का उद्घाटन हाजी साहब के द्वारा ही किया गया। फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जनाब आबिद रजा फैजी ने होस्टिंग के साथ साथ अपने भाषण में बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप अपने गरीब मां बाप के सपनो को पूरा करें मार्ग दर्शन फाउंडेशन करेंगी।यानी आपके कामयाबी के रास्ते में आए रोड़े को हम सब मिलकर हटाएंगे और मंजिल तक पहुंचाएंगे।जो बच्चे सफल होना चाहते है वे इस कंपटेटीव सेंटर में दाखिला ले सकते हैं।
इस सेंटर में 200 प्रवेश शुल्क और 300 रू मासिक शुल्क देकर शिक्षा हासिल कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबरों पर संपर्क करें +918271866094 , +917979713349,
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनाब हाजी गुलाम ख्वाजा, आबिद रजा फैजी , मो जमील ,गुलाम अहमद रेजा , मुमताज आलम, शमशाद अंसारी,कलामुद्दीन अंसारी, मंजर अली , मनवर आलम,जावेद अफसर, वकार, सनौल, बदरुद्दीन अंसारी आदि ने किए।
अतिथि के रूप में डा0 रिजवान अंसारी धनबाद नर्सिंग होम ,हाजी जमीर आरिफ , शहनवाज साहब, और अंजुमन फैजुल इस्लाम केंदुआ नंबर 4 का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
