• Mon. Feb 16th, 2026

बुजुर्ग महिला के लिए संस्था ने उपलब्ध कराया रक्त l

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 18, 2024

 

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल ने एक बार फिर से जरूरतमंद के लिए रक्त उपलब्ध कराया l

धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती 65 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला सुषमा सिंह के लिए डॉक्टर ने तत्काल एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त व्यवस्था करने की बात कही क्योंकि मरीज के शरीर से काफी रक्तस्राव हो चुका था और मरीज के घर में ऐसे कोई भी सदस्य उस समय वहां मौजूद नहीं थे जो रक्तदान कर सके l

इस बात की सूचना घर वालों ने समर्पण एक नेक पहल संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को देते हुए एक यूनिट रक्त की उपलब्ध कराने का आग्रह किया सूचना मिलते ही श्री चौहान ने श्रीनिवास ब्लड सेंटर प्रबंधक से बात कर मरीज के लिए रक्त प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार कर ब्लड सेंटर द्वारा मरीज के लिए रक्त प्रदान कर दी गई l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *