
Saraikela : कांड्रा में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन उर्फ (के पी सोरेन) का बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कालीपद सोरेन लंबे समय से क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर बीटी दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. जोगेंद्र महतो, बसंत राम, होनी सिंह मुंडा, फागुलाल तिवारी, राम प्रसाद पाल, प्यारेलाल गुप्ता, विजय पासवान, उमेश पाल, राजेश कालिंदी, बुद्धू सरदार, करण मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
