• Mon. Feb 16th, 2026

गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड के सभी क्षेत्रों में रामनवमी का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 18, 2024

रामलाल के जन्म उत्सव को लेकर गोविंदपुर प्रखंड ,के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी धूम धाम से मनाया गया। गोविन्दपुर बाज़ार, रतनपुर, कौआबंध सहित पूरे गोविन्दपुर में अखाड़ा धूमधाम से निकला।गोविन्दपुर बाज़ार में सभी आखाड़ा का मिलन हुआ।इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहे।सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे जे साथ शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी के जुलूस का स्वागत किया।

 

इसअवसर पर जियलगढा पंचायत ग्राम गोसाईडीह से रामचंद्र अखाड़ा दल गोसाईडीह जुलूस निकाला गया भक्ति में संगीत गाजे बाजे के साथ जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था नगर के चारों ओर परिक्रमा के पश्चात भूईफोढ मंदिर होते हुए लाल बंगला पंचायत भवन कुमारडीहौ आकाशगंगा कॉलोनी होते हुए सभी लोग श्री राम लाला के झंडे के साथ साथ एक दूसरे से प्रेम भाईचारे का संदेश आपस में पगड़ी बांधकर एक दूसरे को सम्मान दे रहे थे

 

शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया

गोसाईडीह , रंगडीह ,किलकारी लक्ष्मी स्टील गोविंदपुर अनेक गांव के लोगों के माध्यम गाजे बाजे के साथ राम लखन जानकी हनुमान जामवंत इत्यादि की झांकी निकाली गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *