• Thu. Apr 2nd, 2026

स्कूल का छज्जा गिरने से छात्र की मौत 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 17, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

 

झरिया। झरिया के राजा तालाब मोड़ स्थित केसी गर्ल्स स्कूल का छज्जा टूट कर गिरने से आठवीं की परीक्षा देने आए छात्र प्रिंस कुमार साव की मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार पहली पाली की परीक्षा के बाद टिफिन खाकर दूसरी पाली की परीक्षा देने जा रहा था. तभी अचानक स्कूल का छज्जा गिर गया. जिसके कारण प्रिंस गंभीर रूप घायल हो गया था. उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगो की मदद से झरिया के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपाचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एशियन जलान अस्पताल रेफर कर दिया. वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने इस घटना के लिए शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन को जेम्मेदार ठहराया.मृत छात्र की मां ने कहा कि स्कूल का भवन जर्जर होने की वजह से घटना घटी. प्रिंस कुमार साव डीएवी स्कूल राज ग्राउंड का छात्र था.उसका सेंटर केसी गर्ल्स स्कूल, झरिया में पड़ा था. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने स्कूल के समीप जमा होकर जमकर बवाल किया.


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *