• Fri. Oct 16th, 2026

सरायकेला : दलमा जंगल की तराई बसे चालियामा में दुर्गा पूजा का शुभारंभ, विधायक सविता महतो और भाजपा नेता पप्पू वर्मा रहे मुख्य अतिथि ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 16, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : 1433 सत्र से हो रही है पूजा, कमेटी ने छऊ नाच के दुर्गा मुखौटे से किया स्वागत, दलमा जंगल की तराई में बसे चालियामा गांव, जाड़ुखाल बांग्ला में श्री श्री शारदीया दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

 

*श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी, चालियामा* द्वारा सत्र-1433 (ईस्वी सन् 2026) से लगातार पूजा-अर्चना की जा रही है।

 

इस वर्ष पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो, भाजपा नेता खगेन महतो, जिला मंत्री पप्पू वर्मा और महिला नेत्री अनीता परित ने संयुक्त रूप से किया।

 

जाड़ुखाल कमेटी की ओर से भाजपा नेता पप्पू वर्मा को माता दुर्गा का पट्टा ओढ़ाकर, गुलदस्ता और झारखंडी संस्कृति के प्रतीक छऊ नृत्य की देवी दुर्गा का मुखौटा देकर स्वागत किया गया।

 

*पप्पू वर्मा ने कहा -*

“दसाई नाच का दुर्गा पूजा से बहुत पुराना संबंध है। हम लोग हर जगह हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाते हैं। सभी लोगों से अपील है कि खुशी के साथ पूजा मनाएं। मां दुर्गा से आराधना करते हैं कि हमारे इस क्षेत्र के लोगों को सुख, संपत्ति और स्वस्थ रखें। हम सभी मिलजुलकर मां दुर्गा की इसी तरह आराधना करें, यही मंगलकामना है।”

 

इस अवसर पर पप्पू वर्मा ने देवी मंदिर में छोटी बच्ची को देवी स्वरूप मानकर गोद में उठाया, जिससे माहौल प्रसन्नता से भर गया।

 

मौके पर पूर्व मुखिया चालियामा हरिपद सिंह, बिपुल सिंह, बुलेट नाग, शंभू मंडल, मुक्तिपद दास, तरापद रजक, जगदीश सिंह सहित कमेटी के कई सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *