• Fri. Oct 16th, 2026

Adityapur : एनआईटी कोऑपरेटिव सोसायटी के दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, अतिथियों की रही उपस्थिति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  । एनआईटी कोऑपरेटिव सोसायटी में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का शुक्रवार की शाम विधिवत उद्घाटन किया गया।
आदित्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्र में दुर्गोत्सव की तैयारियों और उत्साह को नई गति मिली। इस अवसर पर डॉ. नकुल चौधरी सहित पूजा कमिटी के अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, राजीव दुबे, अनिल कुमार, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंजनी कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम साहू, आदर्श सिंह, देवेंद्र कुमार गुप्ता, सुजय कुमार एवं डॉ. पी.एन. चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पूजा आयोजन की सफलता की कामना की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *