• Wed. Apr 1st, 2026

विधायक राज सिन्हा ने 100 सहायता समूह की बहनों के बीच सिलाई मशीन का किया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 15, 2024

 

*धनबाद :* बुधवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बहनों के स्वरोजगार के लिए100 स्वयं सहायता समूह की बहनों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया।मौके पर विधायक राज सिन्हा ने बताया की हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा करना हमारा प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है, महिलाओं के कई स्वयं सहायता समूह काफ़ी उपयोगी साबित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृ वंदना योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं महिलाओं को सम्मान देते हुए सख्त बनाने का प्रयास किया हैं।मौके पर श्रवण राय, रीता प्रसाद, अर्चना सिंह, बॉबी पाण्डेय, विभा रानी, मानस प्रसून, निर्मल प्रधान, रवि सिन्हा, पुरषोत्तम रंजन, कपिल पासवान, राजा राम दत्ता, राजेश गुप्ता, टुन्नू यादव, रिंकू सिन्हा, मनोज मालाकार, छोटू कुमार दास, विशाल सिन्हा, गुड्डू वर्मा, मिथुन ठाकुर एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *