• Wed. Apr 1st, 2026

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया 157 योजनाओं का शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 13, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

 

 

झरिया। झरिया विधायक व सत्तारूढ़ दल की सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक मद से होने वाले 157 योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने राजा तालाब के पानी को साफ करने वी एसटीपी प्लांट (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ) निर्माण का भी शिलान्यास किया एवं विधायक मध्य से 29 दिव्यांग जनों को चार पहिया स्कूटी का भी वितरण किया झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र में झरिया आंचल की ओर से 50 से 60 की उम्र वाले वृद्धा पेंशन के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कतरास मोड़ स्थित नेहरू पार्क में बनाए गए 157 योजनाओं के शिलालेख का वर्चुअल शिलान्यास किया कहा कि सभी योजनाओं का कार्य शुरू हो चुका है कोई बाधा नहीं आए इसको लेकर शिलान्यास किया गया है झरिया में विकास करना उनकी प्राथमिकता है।झरिया के कतरास मोड़ स्थित नेहरू पार्क में बनाए गए शिलान्यास स्थल पर दिव्यांगजन स्कूटी पाकर काफी खुश थे वही योजनाओं के शिलान्यास हो जाने से भी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई बीआरसी भवन में आयोजित पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समझ में विधायक ने कहा कि सरकार महिला पुरुष आदिवासी सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रही है मौके पर अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मी के अलावा विधायक प्रतिनिधि केडी पांडे, सूरज सिंह ,आरके पाठक, प्रीतम रवानी, रामजी सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, धनबाद निर्माण के उपेंद्र गुप्ता शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अम्बष्ट आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *