• Wed. Jun 17th, 2026

सरकार की घोषणा के बाद भी लाभुकों का दाल और नमक गबन कर रहे है पीडीएस दुकानदार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 13, 2024
crescent ad

 

 

केन्दुआ।धनबाद कोयलांचल में पूर्व से पीडीएस दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री की काला बाजारी तो बेख़ौफ़ की जा रही थी और वर्तमान में कार्ड धारकों को मात्र गेंहू और चावल ही वितरण की जा रही है।सूत्र बताते है कि सरकार द्वारा लभूको के बीच विगत वर्ष सितंबर 2023 से हर माह गेहूं चावल के साथ दाल और नमक देने की घोषणा हुई थी।जबकि केंदुआ अंचल में दाल नमक सितम्बर

2023 में मात्र एक माह का वितरण कर बाकि के हर माह से उक्त सामग्री पीडीएस माफिया बेख़ौफ़ गबन कर काला बाजार में बेच रहे है। एवं दुकानदारों के इस अवैध गोरखधंधे में जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग के तथाकथित कर्मचारी और अधिकारी की साठगांठ बताई जा रही है। दुकानदारों से पूछे जाने पर जबाब में यही सुनने को मिलता है कि इस माह का

दाल नमक बरमसिया डिपो से आवंटन नही हुई है।इसको लेकर लाभुकों के बीच चर्चा का बाजार जोरो पर गर्म है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *