• Thu. Oct 15th, 2026

Adityapur : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आसंगी बस्ती का दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  । श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आसंगी बस्ती, आदित्यपुर स्थित दुर्गा मन्दिर में आज संध्या समय दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत हुई. इस अवसर पर निर्मित पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन ने पारंपरिक पूजा अर्चना तथा नारियल फोड़कर किया.
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि हम शक्ति के रुप में मां दुर्गा की पूजा करते हैं.
समाज से बुराई और दुराचार को खत्म करने के लिए मां दुर्गा का अवतार हुआ था. और उन्होंने अत्याचारियों और दुराचारियो का नाश कर समाज को सुरक्षित किया. उन्होंने सभी बस्तिवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी. साथ हीं
मां दुर्गा से अच्छा देश और अच्छा प्रदेश का निर्माण करने की प्रार्थना भी की. साथ हीं आम लोगों के सुख, शान्ति और समृद्धि की कामना भी की. इस अवसर पर अध्यक्ष अश्वनी प्रधान, सचिन आशीष प्रधान, कोषाध्यक्ष अमर प्रधान, पूर्व मुख्य मंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, नगर निगम की पार्षद उतरा प्रधान, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान, परमेश्वर प्रधान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *