• Thu. Mar 26th, 2026

विधायक श्री अकेला ने प्रखण्ड के दो प्रमुख सड़कों का किया शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 5, 2024

 

 

चौपारण : विधायक श्री अकेला के द्वारा प्रखण्ड के विकास का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनके नेतृत्व में प्रखण्ड में सड़कों का जाल बिछ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रखण्ड के दो प्रमुख सड़कों का विधायक श्री अकेला ने शिलान्यास रखा। इस सम्बंध में विधायक मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि विधायक श्री अकेला ने मंगलवार को ठूठी आरईओ रोड से मानगढ़ तक और चौपारण आरईओ रोड नवडीहा मोड़ से नवडीहा तक पथ निर्माण का शिलान्यास किया। यह पथ ठूठी, मानगढ़, चौपारण,नवडीहा, बहेरा सहित दर्जनों गांवो को जोड़ते हुए मयूरहण्ड प्रखण्ड को भी जोड़ेगी। दोनों गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने माला पहनाकर विधायक श्री अकेला का भब्य स्वागत किया। मौके पर विधायक श्री अकेला ने कहा कि हमारी सरकार समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

शिलान्यास के मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, मानगढ़ मुखिया अर्जुन सिंह,ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत,बहेरा पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह,बीरबल साहू,बैजू गहलोत,मनोज सिंह,रेवाली पासवान,विसुन्धारी महतो,रामसुंदर प्रजापति,रंजीत सिंह, विवेक सिंह,विनोद सिंह,देवेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह,धीरेंद्र दांगी,भोला सिंह,संजय सिंह,सिकंदर सिंह,पवन सिंह,रामकुमार सिंह,संतोष रजक,बहादुर राणा,नारायण प्रजापति,विकास गुप्ता,जितेंद्र चंद्रवंशी,लक्ष्मण तुरी,नरेश साव इत्यादि उपस्तिथ थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *