
बिरहोर टोला में विद्यार्थियों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल इत्यादि वितरण किया गया, बुढ़वा महादेव में कांग्रेसियों ने की पूजा

पंकज ठाकुर

बड़कागांव l शुक्रवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन बड़कागांव में धूमधाम से मनाया गया। विधायक समर्थक, प्रशंसकों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से विधायक का जन्मदिन मनाया। विधायक अंबा प्रसाद के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन हेतु सर्वप्रथम बुढ़वा महादेव में पूजा अर्चना की। बाबा का जलाभिषेक करके विधायक अंबा प्रसाद के अच्छे स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता , सांढ़ पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल कुमार जिज्ञासु, युवा नेता आनंद प्रसाद कुशवाहा, अनिल पांडे, विक्की कुमार,विवेक कुमार मौजूद थे।
प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में विशेश्वर नाथ चौबे प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर विशेष तैयारी की गई। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम के द्वारा केक काटा गया। एक दूसरे को केक खिलाकर विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत अंतर्गत ग्राम सदबहिया बिरहोर टोला में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचकर समर्थकों ने छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी, पेन,पेंसिल, रबर, कटर, चॉकलेट इत्यादि का वितरण किया।
बादम पंचायत के पंचायत अध्यक्ष त्रिलोकी साव के द्वारा भी छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर इत्यादि का वितरण किया गया।
प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरा में भी विधायक अंबा प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, पेन,पेंसिल, रबर, कटर, ज्योमेट्री बाक्स इत्यादि का वितरण किया।
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम,प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष दशरथ महतो, जमाल सागीर, पंचायत अध्यक्ष सुरेश चौधरी, कामेश्वर सिंह, पदुम साव,त्रिलोकी साव, महेंद्र यादव, रोहित ठाकुर, विक्रम गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, नवल किशोर, शमशेर आलम, श्याम भार्गव,दशरथ महतो, फैसल रजा, बबलू साव, मोहम्मद शमशेर आदि लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
