• Tue. Feb 24th, 2026

नंदवंशी चेतना मंच ने संगठन की मजबूती और 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का किया अपील।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: नंदवंशी चेतना मंच के वरीय सदस्य बरमसिया पहुॅचकर अपने समाज के लोगों से मिलकर संगठन की मजबूती और 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का अपील किया।इसका मुख्य कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिनिर्माण दिवस तथा उन्हे भारत रत्न दिये जाने को लेकर है। नंदवंशी चेतना मंच की ओर से आगामी 24 फरवरी को जमुई में मंच की ओर से रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
मौके पर मौजूद चंदन कुमार नंदवंशी ने कहा कि आजादी के बाद अबतक हमलोगों के नाई समाज को सरकार की ओर से किसी भी तरह का कोई फायदा नही मिला है। आज भी न तो हमारे समाज से कोई मंत्री है न ही कोई विधायक है। जनगणना में भी सबसे गरीब जाति में नंदवंशी समाज के लोग है। जननायक कर्पूरी ठाकुर का जो सपना था कि हमलोगों के समाज को आगे बढ़ाया जाये वह आजतक सफल नही हो रहा है। मौके पर संजय कुमार शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *