• Tue. Apr 7th, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर थाना एवं कई ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

पुटकी। सरस्वती पुजा को ले पुटकी थाना, मुनिडीह ओपी व भागाबांध ओपी में शांति समिति की बैठक सोमवार को क्रमशः प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्मृति खालको , श्रवण कुमार राम, राजीव कुमार तुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुटकी थाना में पुटकी सीओ विकास आनन्द मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में समिति सदस्यों ने कहीं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्मृति खालको ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने का अपील किया। तथा डीजे नहीं बजाने, किसी तरह हुड़दंग होने पर पुलिस को सूचना देने अपील की। बैठक में निवर्तमान पार्षद देवाशीष पासवान, लक्ष्मण तिवारी ,मुर्तजा अंसारी, शाहरूख खान , राजीव महतो, दिपक सिंह चौधरी ,इम्तियाज उर्फ टीपू, निरजंन शर्मा, मुकेश पासवान ,राजु अंसारी,राजु सिंह,सुन्दरी देवी, शिवनंदन पासवान व अन्य थे। भागाबांध में निरंजन महतो, क्यूम खान, गुड्डू खान, कैलाश महतो, गोबिन्द महतो , मिथुन यादव ,रुपु खान, जेठू महतो, रामकेश गुप्ता व अन्य थे। इधर मुनीडीह में बीस सूत्री अध्यक्ष जीतेश सिंह, चक्रधर महतो ,रमेश सिंह, मनोज सिंह (तीनों मुखिया), इंद्रजीत महतो ,रमेश चन्द्र मंडल ,विष्णु सिंह, साहिर खान, अंबिका महतो व अन्य मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *