• Fri. Oct 16th, 2026

रूपी सोरेन के निधन पर विक्की प्रधान एवं युवा साथियों ने जताया गहरा शोक, चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माताजी एवं दिवंगत राजमाता श्रीमती रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा (शिलाओ) के उपाध्यक्ष विक्की प्रधान एवं उनके युवा साथियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
इस दुखद घटना से मर्माहत विक्की प्रधान और उनके सहयोगियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विक्की प्रधान एवं उनके युवा साथियों ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न शोक और पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
सभी ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की भावना व्यक्त की। विक्की प्रधान एवं उनके सहयोगियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे सोरेन परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए मौन भाव से प्रार्थना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *