
ईचागढ़ : सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के चांडिल डैम से प्रभावित 116 गांवों के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर आजसू नेता *भोलानाथ महतो* ने आवाज उठाई है। उन्होंने मांग की है कि डैम के आंशिक डूब क्षेत्र में जिन रैयतों की जमीन गई है, उन्हें भी विस्थापित कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए पहल कर सकें।
प्रेस वार्ता में भोलानाथ महतो ने कहा कि चांडिल डैम विस्थापित परिवारों की समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में पहल करने के लिए आजसू *गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेगी*। इस दौरान विस्थापितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी समस्याओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विस्थापितों की समस्याओं से प्रशासक को अवगत कराया गया है और आगे भी प्रशासन के समक्ष इन मुद्दों को उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या पर आजसू की नजर है। पार्टी जनता के साथ पहले भी खड़ी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। विस्थापितों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

*जिला कमेटी के विस्तार पर केंद्रीय कमेटी लेगी निर्णय -*
आजसू की जिला कमेटी के विस्तार में हो रही देरी के सवाल पर भोलानाथ महतो ने कहा कि इस संबंध में निर्णय केंद्रीय कमेटी को लेना है। वहीं, हरलाल महतो के आजसू छोड़ने के बाद पुराने कार्यकर्ताओं के दोबारा जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। आजसू जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
