• Tue. Apr 7th, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं को जहां मेरी जरूरत, वहां मैं पूरी ताकत के साथ खड़ी रहूंगी- रागिनी सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024
crescent ad

 

 

भगतडीह: गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी 24 घंटा गांव में प्रवास करेंगे। जहां नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिसके निमित्त भाजपा ने सभी बूथों पर प्रवाशी कार्यकर्ताओं की सूची भी जारी कर दी है। शुक्रवार को बस्ताकोला मंडल की एक बैठक हुई। जिसमें मंडल के सभी 39 बूथों के प्रवाशी कार्यकर्ताओं को किट दिया गया। इन पदाधिकारियों को बूथ पर 24 घंटा प्रवास करना है। साथ ही नरेंद्र मोदी के कार्यकाल व भाजपा के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचायेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा के सभी 346 बूथों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। भाजपा के ये कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे ताकि मोदी जी के कार्यकाल के विकास कार्यों को आम जनता जान सकें। यही कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी विजयी बनाने का काम करते हैं। रागिनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जहां मेरी जरूरत महसूस होगी वहां मैं उनके लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी रहूंगी। इस दौरान संतोष शर्मा, संजय तिवारी, बप्पी बाउरी, तरुण राय, रामदेव शर्मा, अनित सिंह, रवि मिश्रा, आकाश पासवान, कौशल वर्मा, विकास कुमार, अमित बाउरी, रम्भू ओझा, मधेसर चंदवंशी, बबलू सिंह, सुप्रियो रंजन, शंकर लोहार आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *