• Mon. Feb 16th, 2026

जिले में आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का समापन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

हजारीबाग जिले में बुधवार को झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन 27 दिसंबर को बड़कागांव प्रखण्ड के आंगो और पोटंगा पंचायत तथा केरेडारी प्रखण्ड के पेटो और सलगा पंचायत में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने योजनाओं की जानकारी लेकर विभिन्न स्टॉलों में आवेदनों को जमा कराया।

शिविरों में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के दिये गये हैं निर्देश : उपायुक्त
उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि
जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना -आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाये गये शिविरों को अपार जनसमर्थन मिला। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभायी। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिये गये हैं।

उपायुक्त ने कहा कि गरीब- जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार सभी वर्ग और तबके के जरूरत को ध्यान में रखकर न सिर्फ योजनाएं बना रही है बल्कि उसे धरातल पर भी उतारा जा रहा है।

82356 आवेदनों का तत्काल निवारण
अबतक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं के कुल 222287 आवेदन प्राप्त किये गये हैं, जिनमें 82356 आवेदनों का तत्काल निवारण किया गया है। वहीं 611 आवेदनों को निरस्त करते हुए शेष को प्रक्रियाधीन किया गया है।

अबुआ आवास के 122303 आवेदन
शिविरों में अबतक अबुआ आवास के 122303 आवेदन, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 6360, सर्वजन पेंशन के 6053, मुख्यमंत्री पशुधन के 4623, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना के 1209, गुरूजी क्रेडिट योजना के 2944 व मनरेगा के 4704 आवेदनों को अग्रतर कार्यवाही के लिए रखा गया है।

राशनकार्ड संशोधन के 1113 आवेदन
वहीं शिविरों में लगान रसीद के 1500, केसीसी के 1024, भूमि म्यूटेशन के 419, राशनकार्ड संशोधन 1113, जाति प्रमाण पत्र 1095, आय प्रमाण पत्र 866, जन्म प्रमाण पत्र 260, भू अभिलेख में सुधार 466, आयुष्मान कार्ड के 465 आवेदन ग्रामीणों द्वारा विभागीय स्टॉलों पर समर्पित किये गये। वहीं 1319 लोगों का आधार निबंधन एवं सुधार तत्काल किया गया।

शिविरों में 24291 कंबलों का वितरण
शिविरों के दौरान 25282 आवेदनों के विरुद्ध 24291 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। साथ ही 23956 आवेदनों के विरुद्ध 21912 लाभुकों को धोती – साड़ी- लुंगी का वितरण किया गया। शिविर के हेल्थ कैम्प में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच व मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *