• Wed. Nov 18th, 2026

डॉक्टर बनना डिग्री नहीं, मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प : उपायुक्त राजीव रंजन, मेडिकल कॉलेज में ‘मेडनोवा-2026’ का भव्य आयोजन,नए सत्र के विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 18, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सितवंती देवी महिला कल्याण संस्थान की इकाई नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर में बुधवार को एमबीबीएस के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में द्वितीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘मेडनोवा-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर बनना केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।
उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान एवं उत्कृष्टता, करुणा एवं मानवता तथा सामाजिक जिम्मेदारी को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि मरीज अस्पताल में बीमारी के साथ भय और उम्मीद लेकर आता है। ऐसे में डॉक्टर का संवेदनशील व्यवहार भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने छात्रों से झारखंड के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में सेवा देने का आह्वान किया। इससे पूर्व संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि कॉलेज पूरी तरह रैगिंग मुक्त है। अगले साढ़े चार वर्षों तक संस्थान ही विद्यार्थियों के अभिभावक की भूमिका निभाएगा। पढ़ाई और समयबद्ध सत्र संचालन से कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि रांची में संस्थान का तीसरा मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है, जहां 2028 से 150 सीटों पर पढ़ाई शुरू होगी। मौके पर संस्थान के फाउंडर तेज नारायण सिंह, फैकल्टी सदस्य, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में प्राचार्य डॉ. केएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed